भागलपुर: जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में दूध कंटेनर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा दोगच्छी बायपास मोड़ पर हुआ, जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने दूध से भरे कंटेनर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर बीच सड़क पर पलट गया और चालक उसमें बुरी तरह फंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंटेनर अपनी लेन में जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए बायपास पर यातायात भी बाधित हो गया। इस दुर्घटना में कंटेनर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के फतेहपुर निवासी 26 वर्षीय युवक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह दूध की सप्लाई लेकर जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नाथनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से चालक को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे हुए कंटेनर और ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और पूरे मामले

0 टिप्पणियाँ